Psl 2022: Cricket News & Match Updates
6,6,6: फखर ज़मान ने 42 साल के ताहिर का नहीं किया लिहाज़, खड़े-खड़े जड़ा 101 मीटर का छक्का, देखें VIDEO
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का सातवां सीज़न लगभग पूरा होने वाला है, इस लीग में बुधवार(24 फरवरी) को मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans) और लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) के बीच क्वालिफायर मैच खेला गया था, जिसमें मुल्तान सुल्तांस की टीम ने 28 रनों से जीत दर्ज की है। लेकिन इस मैच के दौरान कलंदर्स के लिए फखर ज़मान ने काफी आतिशी बल्लेबाज़ी की जिसके बीच उन्होंने इमरान ताहिर की अच्छे से क्लास लगाई।
दरअसल, लाहौर की टीम को जीत दर्ज करने के लिए 164 रनों की जरूरत थी ऐसे में एक बार फिर सभी की निगाहें फखर ज़मान पर आ रूकी। फखर ने पूरे सीज़न ही अच्छी बल्लेबाज़ी की है, जिसका नमूना क्वालिफायर मैच में भी देखने को मिला। इस बल्लेबाज़ ने अपनी इनिंग के दौरान 45 बॉल का सामना करते हुए 63 रन बनाए। फखर ने 140 की स्ट्राइकरेट से बैटिंग करते हुए चार छक्के जड़े जिनमें से तीन लगातार ही इमरान ताहिर के ओवर में देखने को मिले। Read More...