Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Psl 2023

Cricket Image for KAR vs ISL: कॉलिन मुनरो ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, इस्लामाबाद यूनाइटेड ने कराची किंग्
Image Source: Google

KAR vs ISL: कॉलिन मुनरो ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, इस्लामाबाद यूनाइटेड ने कराची किंग्स को 4 विकेट से हराया

By Nishant Rawat February 16, 2023 • 23:14 PM View: 604

KAR vs ISL: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का चौथा मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड ने कॉलिन मुनरो की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर कराची किंग्स को 4 विकेट से हराकर अपने नाम कर लिया है। इस मैच में कराची किंग्स ने इस्लामाबाद के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे इस्लामाबाद ने बेहद आसानी ने प्राप्त करके जीत हासिल की।

207.14 की स्ट्राइक रेट से की पिटाई: कॉलिन मुनरो ने कराची किंग्स के खिलाफ 28 गेंदों पर 58 रन ठोके। इस दौरान उनके बैट से 5 चौके और 4 छक्के निकले। यानी मुनरो ने महज 11 गेंदों पर चौके छक्कों से 44 रन बना दिये थे। इसके अलावा उनका स्ट्राइक रेट 207.14 का रहा। हालांकि इसके बाद वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे। मैथ्यू वेड ने मुनरो को रन आउट कर दिया था। मुनरो के अलावा आजम खान ने भी 28 गेंदों पर 44 रन ठोके।

Related Cricket News on Psl 2023