Punjab kings: Cricket News & Match Updates
4,6,4: अनुभव पर भारी पड़े युवा यशस्वी, संदीप शर्मा की 3 गेंदों पर जड़े 14 रन; देखें VIDEO
Yashasvi Jaiswal vs Sandeep Sharma: आईपीएल 2022 में शनिवार (7 मई) को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में RR की टीम को जीत दर्ज करने के लिए 190 रनों की दरकार है। राजस्थान की प्लेइंग इलेवन में पंजाब किंग्स के खिलाफ युवा बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है, जिसके बाद इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने जोस बटलर के साथ मिलकर टीम के लिए अच्छी शुरुआत की थी। इसी बीच जब उनका सामना संदीप शर्मा से हुआ तब उन्होंने इस अनुभवी गेंदबाज़ के खिलाफ चौके छक्के को बारिश कर दी।
20 साल के यशस्वी जयसवाल ने स्टार बल्लेबाज़ जोस बटलर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की। इस दौरान वह आक्रमक अंदाज में बल्लेबाज़ी करते नज़र आए। उनकी बल्लेबाज़ी के तरीके से यह झलक रहा था कि वह टूर्नामेंट के बीच टीम की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप होकर काफी निराश और नाराज़ थे, जिस वज़ह से उन्होंने पहले ही ओवर से विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी की और संदीप शर्मा के खिलाफ 3 बड़े शॉट्स खेलते हुए 14 रन बटोर दिए। Read More...