Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Rahul dravid

Cricket Image for SA vs IND: हेड कोच राहुल द्रविड़ की साउथ अफ्रीका टूर पर क्या राय है
Image Source: Google

SA vs IND: हेड कोच राहुल द्रविड़ की साउथ अफ्रीका टूर पर क्या है राय?

By Nishant Rawat December 25, 2021 • 13:23 PM View: 1153

SA vs IND: भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि साउथ अफ्रीका टूर हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहा है। साथ ही साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच खेलने के लिए एक शानदार और मुश्किल जगह है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं। 

भारत और साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का आगाज रविवार को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से होगा। भारतीय टीम के लिए साउथ अफ्रीका की परिस्थितियां हमेशा से ही मुश्किलों भरी रही है। यहीं कारण है कि भारतीय टीम ने आज तक यहां कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में हेड कोच राहुल द्रविड़ ने यह माना है कि साउथ अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट खेलना चुनौतीपूर्ण है। 

Related Cricket News on Rahul dravid