Rajasthan royals: Cricket News & Match Updates
सुर्खियों से दूर, लेकिन प्रदर्शन और रिकॉर्ड दमदार, आईपीएल का 'छुपा रुस्तम' गेंदबाज
संदीप शर्मा को आईपीएल का छुपा रुस्तम गेंदबाज माना जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में साल 2013 में डेब्यू करने वाले संदीप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह बड़े मुकाबलों के खिलाड़ी हैं। आईपीएल के दिग्गज बल्लेबाजों के विकेट चटकाना उनके लिए मानो बाएं हाथ का खेल है। आईपीएल इतिहास में अगर किसी गेंदबाज ने सबसे ज्यादा बार विराट कोहली को आउट किया है, तो वह संदीप ही हैं। संदीप कोहली को 7 बार पवेलियन भेज चुके हैं।
Rajasthan Royals: 140 मुकाबलों में 149 विकेट। आईपीएल में दो बार एक ही मुकाबले में 4 विकेट लेने का कारनामा। एक मैच में 'पंजा' (5 विकेट) खोलने का रिकॉर्ड। विराट कोहली का सर्वाधिक बार आईपीएल में विकेट चटकाने का रिकॉर्ड और रोहित शर्मा को इस लीग में छह बार पवेलियन भेजने का कारनामा। ये आंकड़े उस गेंदबाज के हैं, जो सुर्खियों में तो कम रहते हैं, लेकिन आईपीएल के हर सीजन में अपनी गेंदबाजी से छाप छोड़ते हैं। नाम है संदीप शर्मा।
Also Read: LIVE Cricket Score
साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में संदीप शर्मा ने एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा को आखिरी ओवर में 21 रन नहीं बनाने दिए थे। संदीप के हाथों से निकली एक के बाद एक तीन यॉर्कर का जवाब धोनी तक के पास नहीं था। राजस्थान इस रोमांचक मुकाबले को 3 रनों से अपने नाम करने में सफल रही थी, और जीत के नायक संदीप रहे थे। भले ही संदीप को भारत के लिए सिर्फ 2 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला हो, लेकिन अपनी गेंदबाजी में विविधता और चतुराई के दम पर वह आईपीएल में हर सीजन अपने प्रदर्शन की वजह से चर्चा में जरूर आ जाते हैं। Read More...