Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना करेगी। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 16वें मैच में सीजन की दो बेहतरीन टीमों का आमना-सामना होगा, जिसमें एक टीम दूसरी टीम की जीत की लय तोड़ना चाहेगी।
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध 8 विकेट से जीत के साथ इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद गुजरात टाइटंस (जीटी) को 6 रन से हराया और फिर मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 27 रन से मुकाबला जीता। यह टीम जीत की हैट्रिक लगाकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है।
वहीं, आरसीबी शुरुआती दोनों मैच अपने नाम करते हुए प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से हराया था।