Advertisement
Advertisement

Ranji trophy 2019 20

Prithvi Shaw
IANS

Ranji Trophy: पृथ्वी शॉ,अंजिक्य रहाणे ने ठोका अर्धशतक,मुंबई ने पहले दिन बनाए 362/8

By Saurabh Sharma December 09, 2019 • 23:30 PM View: 994

वड़ोदरा, 9 दिसम्बर | मुंबई ने ओपनर पृथ्वी शॉ सहित अपने चार बल्लेबाजों के अर्धशतक की मदद से यहां जारी रणजी ट्रॉफी-2019-20 सीजन के राउंड 1 के एलीट ग्रुप-ए और बी- मैच में बड़ौदा के खिलाफ पहले दिन सोमवार को अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 362 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। 

मुंबई की ओर से शॉ ने 62 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 66, अजिंक्य रहाणे ने 145 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 79, शम्स मुलानी ने 94 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 56 और शार्दुल ठाकुर ने 63 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 64 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शुभम रंजाने ने 36 और जोय गोकुल बिस्ता ने 18 रन बनाए।

Related Cricket News on Ranji trophy 2019 20