Ravindra jadeja: Cricket News & Match Updates
VIDEO: Mohammed Siraj के थ्रो से बाल-बाल बचे अंपायर, Ravindra Jadeja का रिएक्शन देख छूट जाएगी हंसी
Ind vs Sl 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार (17 अगस्त) को मैदान पर एक मजेदार लेकिन डराने वाला पल देखने को मिला। भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद (Mohammed Siraj) सिराज का एक जोरदार थ्रो फील्ड अंपायर अहसान रजा (Ahsan Raza) के बेहद करीब से निकल गया। इस बीच स्टंप्स के पास खड़े रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह घटना श्रीलंका की पहली पारी के आखिरी सेशन में देखने को मिली। बल्लेबाजी कर रहे सोनल दिनुशा ने पॉइंट की दिशा में शॉट खेला, जिसे वहां फील्डिंग कर रहे मोहम्मद सिराज ने तेजी से दौड़कर उठाया और पूरी ताकत के साथ स्टंप्स की तरफ थ्रो कर दिया। स्टंप्स के पास रवींद्र जडेजा मौजूद थे, लेकिन सिराज का यह तेजतर्रार थ्रो अंपायर अहसान रजा की तरफ चला गया। गेंद को अपनी ओर तेजी से आता देख रजा ने तुरंत नीचे झुककर खुद को उसकी लाइन से हटाया और बाल-बाल बच गए। Read More...