Pasindu Sooriyabandara Flying catch Video: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (SL vs IND 1st Test) गॉल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां बीते मंगलवार, 18 अगस्त को खेल के चौथे दिन 26 वर्षीय पसिंदु सूरियाबंदारा (Pasindu Sooriyabandara) ने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में ये कैच लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना भारतीय टीम की दूसरी पारी के 43वें ओवर में घटी। श्रीलंका के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ लाहिरू कुमारा करने आए थे जिन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर रविंद्र जडेजा को फंसाया। उन्होंने एक तेज तर्रार शॉर्ट गेंद फेंका था जिस पर जडेजा क्रीज के अंदर से पुल शॉट खेलने की कोशिश में गलती कर बैठे।
इसके बाद होना क्या था, वो गेंद जडेजा के बैट के ऊपरी किनारे से टकराकर सीधा डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ हवा में गई जहां पसिंदु सुरियाबंडारा ने अपनी बाईं ओर दौड़ लगाते हुए शानदार डाइव लगाकर हैरतअंगेज कैच लिया। गौरतलब है कि जब उन्होंने ये कैच पकड़ा तब वो एक समय के लिए पूरी तरह हवा में थे। Sony Sports ने इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।