Replacement players list: Cricket News & Match Updates
SRH में डेविड पेन को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 क्रिकेटर, अफगानिस्तान का एक बॉलर भी है लिस्ट में शामिल
आईपीएल (IPL) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को एक और तगड़ा झटका लग चुका है। उनके विदेशी तेज़ गेंदबाज़ डेविड पेन टखने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइज़ी ने इस खबर की पुष्टि कर दी है और अब वो उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल करने के विकल्पों पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि इंग्लैंड के इस क्रिकेटर को हाल ही में जैक एडवर्ड्स की जगह टीम में शामिल किया गया था।
जैक एडवर्ड्स को 3 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन सीज़न शुरू होने से पहले ही पैर में चोट लगने के कारण वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। पेन ने इस सीज़न में हैदराबाद के लिए सिर्फ़ दो मैच खेले, जिसमें उन्होंने दो विकेट लिए, लेकिन उनका इकॉनमी रेट 14 का रहा। ऐसे में सवाल ये उठता है कि अब पेन को कौन सा खिलाड़ी रिप्लेस कर सकता है। तो चलिए हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिनमें से एक पेन को रिप्लेस कर सकता है। Read More...
Related Cricket News for Replacement players list - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago