Reverse sweep: Cricket News & Match Updates
Axar Patel ने निकाली Jewel Andrew की होशियारी, रिवर्स स्वीप खेलने के चक्कर में गंवा बैठे विकेट; VIDEO
IND vs WI 4th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार (14 अक्टूबर) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चौथा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने वेस्टइंडीज के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू (Jewel Andrew) को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। एंड्रयू सीरीज में पहली बार खेलने उतरे थे और शुरुआत में अच्छे शॉट लगाकर लय हासिल करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रिवर्स स्वीप खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।
दरअसल, वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत की थी। कप्तान शाई होप और 19 साल के ज्वेल एंड्रयू के बीच अच्छी साझेदारी बन रही थी। दोनों बल्लेबाज पहले विकेट के लिए 25 गेंदों में 52 रन जोड़ चुके थे। भारतीय टीम को इस साझेदारी को तोड़ने के लिए विकेट की तलाश थी और अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर में यह काम कर दिखाया। Read More...