Rinku singh century: Cricket News & Match Updates
11 चौके, 4 छक्के और 106 रन! Vijay Hazare Trophy में छा गए Rinku Singh, 56 गेंदों में ठोक दिया शतक
Rinku Singh Century in Vijay Hazare Trophy: भारत में घरेलू 50 ओवर टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) खेली जा रही है जहां शुक्रवार, 26 दिसंबर को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कैप्टन रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने राजकोट के मैदान पर चंडीगढ़ के खिलाफ नाबाद 106 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच रिंकू ने सिर्फ 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, इस मुकाबले में 28 साल के रिंकू उत्तर प्रदेश के लिए नंबर-5 पर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर उतरे थे और उन्होंने अपनी इनिंग में 11 चौके और 4 छक्के ठोकते हुए 60 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गेंदबाज़ों पर बिल्कुल भी रहम नहीं दिखाया और 176.67 की स्ट्राइक रेट से पिटाई की। खास बात ये है कि विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले मुकाबले में भी रिंकू ने ऐसा ही धुआंधार प्रदर्शन किया था और हैदराबाद के खिलाफ 48 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के ठोकते हुए 67 रन बनाए थे। Read More...
Related Cricket News for Rinku singh century - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago
-
- 4 days ago