Rishabh pant records
IND vs ENG: इंग्लैंड में एक टेस्ट में 9 सिक्स, Rishabh Pant ने कि फ्लिंटॉफ और स्टोक्स के इस रिकॉड की बराबरी
IND vs ENG, 1st Test: इंग्लैंड की धरती पर ऋषभ पंत का बल्ला इस बार खूब गरजा। भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे हेडिंग्ले में पहले टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने कुल 9 छक्के लगाकर एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पंत अब उस लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिसमें फ्लिंटॉफ और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज पहले से मौजूद हैं।
फ्लिंटॉफ और बेन स्टोक्स के रिकॉड कर ली बराबरी
ऋषभ पंत ने लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऐसा धमाका किया कि कई रिकॉर्ड एक साथ हिल गए। दोनों पारियों में शानदार शतक लगाने वाले इस बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ने अब एक और अनोखी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। पंत ने इस टेस्ट मैच में कुल 9 छक्के जड़े पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3, जिसके साथ वो इंग्लैंड में किसी भी टेस्ट मैच में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सिर्फ एंड्रयू फ्लिंटॉफ (2005, एजबेस्टन) और बेन स्टोक्स (2023, लॉर्ड्स) के नाम था, जिन्होंने एक टेस्ट में 9-9 छक्के जड़े थे। लेकिन अब उसी कतार में ऋषभ पंत का नाम भी शामिल हो गया है।
Related Cricket News on Rishabh pant records
-
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, एमएस धोनी को भी छोड़ा पिछे, ऐतिहासिक पारी से रिकॉर्ड्स की…
लीड्स टेस्ट में ऋषभ पंत ने 178 गेंदों में 134 रनों की तूफानी पारी खेली और शुभमन गिल के साथ उनकी 200+ रन की साझेदारी ने भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। इस पारी ...
-
Rishabh Pant ने रचा इतिहास, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ WTC में बने टीम इंडिया के 'सिक्सर किंग'
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन 102 गेंदों पर नाबाद 65 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि उन्होंने हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का WTC में एक ...
-
Rishabh Pant के पास इतिहास रचने का मौका, इंग्लैंड टूर पर धमाल मचाकर तोड़ सकते हैं MS Dhoni…
भारतीय टीम इंग्लैंड के टूर पर है जहां ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के पास पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक महारिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका होगा। ...
-
VIDEO: चहल टीवी की हुई वापसी, पंत, अक्षर और सिराज का लिया चहल ने इंटरव्यू
टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद युजवेंद्र चहल ने इस मैच में हीरो रहे खिलाड़ियों का इंटरव्यू लिया। ...
-
Happy Birthday RP: क्या भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेटकीपर हैं ऋषभ पंत ? ये रिकॉर्ड्स तो कुछ ऐसा…
4 अक्तूबर, 2023 के दिन ऋषभ पंत अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए उनके खास दिन पर आपको उनकी कुछ खास उपलब्धियों के बारे में बताते हैं। ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42