Rishabh pant rohit sharma: Cricket News & Match Updates
VIDEO: '1 घंटा है जिसको जितने रन बनाने हैं बना लो', ऋषभ पंत ने किया रोहित के Declaration मैसेज का खुलासा
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में धमाकेदार शतक लगाकर टेस्ट क्रिकेट में वापसी की। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 128 गेंदों पर 109 रन बनाए और शुभमन गिल के साथ 167 रनों की साझेदारी की, जिससे भारत ने मेहमान टीम को 515 रनों का विशाल लक्ष्य दिया और अंत में भारतीय टीम ने 280 रनों से पहला टेस्ट जीत लिया।
पंत पहले टेस्ट के तीसरे दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रहे थे और पहले सत्र के अंत तक 108 गेंदों पर 82 रन बना चुके थे। लंच ब्रेक के बाद पंत ने अपनी लय बदली और 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर अपना छठा टेस्ट शतक बनाया। भारत की जीत के बाद प्रसारकों से बात करते हुए पंत ने स्वीकार किया कि पारी की शुरुआत में उन्होंने रक्षात्मक खेल खेला क्योंकि वो अपना विकेट नहीं गंवाना चाहते थे। तीसरे दिन लंच ब्रेक के बाद जब उनसे टी-20 मोड के बारे में पूछा गया तो विकेटकीपर बल्लेबाज ने खुलासा किया कि उनके कप्तान ने उन्हें क्या बताया था। Read More...
Related Cricket News for Rishabh pant rohit sharma - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago