Advertisement
Advertisement
Advertisement

Rohit sharma his lamborghini

VIDEO: लैंबोर्गिनी में घूम रहे थे रोहित शर्मा, फैंस ने देखा तो सेल्फी के लिए घेरा
Image Source: Google
Advertisement

VIDEO: लैंबोर्गिनी में घूम रहे थे रोहित शर्मा, फैंस ने देखा तो सेल्फी के लिए घेरा

By Shubham Yadav August 17, 2024 • 12:24 PM View: 474

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में नजर आने वाले हैं लेकिन उससे पहले फैंस को उनकी एक झलक मुंबई की सड़क पर नजर आई। इस समय रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी आलीशान लैंबोर्गिनी उरुस में दिख रहे हैं।

इस दौरान, रोहित को कार में बैठा देखकर लोग कुछ देर के लिए रुक गए और उनके मोबाइल कैमरे रोहित और उनकी कार पर फोकस हो गए। फैंस ने सेल्फी लेने के लिए रोहित को घेर लिया लेकिन वहां से किसी तरह अपनी गाड़ी लेकर निकल गए। इस दौरान उनकी गाड़ी की सबसे खास बात थी उसका रजिस्ट्रेशन नंबर '0264'।

Advertisement

Related Cricket News on Rohit sharma his lamborghini