Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
लो भाई हो गया गज़ब! प्रेस कॉन्फ्रेंस में Champions Trophy भूलकर ही चल दिए थे Rohit Sharma; देखें VIDEO
Rohit Sharma Viral Video: विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक पॉडकास्ट में टीम इंडिया के मौजूदा कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भुलक्कड़ कहा था। उन्होंने ये इसलिए बोला था क्योंकि टीम इंडिया को लगातार दो आईसीसी टाइटल जितवाने वाला ये दिग्गज कप्तान अपनी जरूरी से जरूरी चीज़े कहीं पर भी भूल जाता है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। आप यकीन नहीं मानोगे, लेकिन इस बार हिटमैन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखकर भूल गए थे।
जी हां, ऐसा ही हुआ। न्यूजीलैंड को दुबई के मैदान पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में 4 विकेट से हराने के बाद रोहित शर्मा पत्रकारों से बात करने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गए और वहां अपने डेस्क पर ट्रॉफी रखकर ही भूल गए। यहां वो प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद बिना ट्रॉफी लिए ही वहां से चलते बने। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो। Read More...