Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
'आप हमारी टीम की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं', MI के साथ 15 साल पूरे करने पर रोहित शर्मा को हार्दिक ने दी बधाई
मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को फ्रेंचाइजी के साथ 15 साल पूरे करने पर बधाई दी। हार्दिक ने ड्रेसिंग रूम में दिल को छू लेने वाली एक स्पीच दी। अपनी स्पीच में हार्दिक ने रोहित को एमआई के खिलाड़ियों का सबसे बड़ा प्रेरणास्त्रोत बताया।
हार्दिक पांड्या ने एमआई द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए एक वीडियो में कहा, "रो, 15 साल पूरे होने पर बधाई। इतने सालों तक इस फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने के लिए आपका धन्यवाद। मैंने डेब्यू किया, बुमराह ने किया, हममें से कई लोगों ने आपके नेतृत्व में डेब्यू किया है। इतने सारे लोगों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद जो इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलने आए हैं, और उसी समय भारत के लिए भी। आप एक इंसान के तौर पर भी कमाल और शानदार रहे हैं। आप बहुत फ्रेंडली और खुले विचारों वाले रहे हैं। आपने इतने सालों तक जिस तरह से टीम का आगे बढ़कर नेतृत्व किया है उसके लिए बहुत धन्यवाद।" Read More...