Rohit Sharma Vs Sandeep Sharma In IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 13वां मुकाबला बीते मंगलवार, 07 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के तेज गेंदबाज़ संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) ने बेहद ही गज़ब की गेंदबाज़ी की और अपने तीन ओवर में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को सिर्फ 26 रन देकर उनके 2 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का भी विकेट झटका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना मुंबई इंडियंस की इनिंग के तीसरे ओवर में घटी। यहां संदीप शर्मा राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने कोटे का पहला ओवर डालने आए थे जिसकी शुरुआती दो गेंद पर उन्होंने रोहित को कोई रन नहीं दिया और फिर तीसरी गेंद पर एक यॉर्कर से सरप्राइज करके LBW कर दिया।
खास बात ये है कि इस दौरान रोहित पूरी तरह भौचक्के रह गए और लेप शॉट खेलने की कोशिश में जमीन पर ही गिर पड़े। IPL ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।