IPL 2026: Virat Kohli LSG के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास, 2 बल्लेबाज ही बना पाए हैं ये रिकॉर्ड (Image Source: AFP)
RR vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज और ओपनर विराट कोहली (Virat Kohli) के पास शुक्रवार (10 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में दो ही बल्लेबाज कर पाए हैं।
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कोहली सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
कोहली ने आईपीएल में अभी तक 269 मैच की 261 पारियों में 297 छक्के जड़े हैं। अगर वह तीन छ्क्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो आईपीएल में 300 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (309) ने ही ऐसा किया है।