बांग्लादेशी दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम साल 2027 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद संन्यास ले लेंगे।
इस फैसले की जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने दी। मुशफिकुर ने कुछ दिन पहले फोन पर उन्हें अपने संन्यास के बारे में बताया था। तमीम ने बताया कि उन्होंने मुशफिकुर से खुद यह घोषणा करने के लिए कहा था, लेकिन क्रिकेटर ने उनसे अपनी ओर से यह बात बताने का अनुरोध किया।
तमीम ने कहा, "मुशफिकुर रहीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद संन्यास लेने जा रहे हैं। मुशफिकुर ने कुछ दिन पहले मुझे फोन करके अपने फैसले के बारे में बताया था। उसके बाद से मैं लगातार उनके संपर्क में था। मैंने उनसे कहा कि वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करें और खुद इसकी घोषणा करें। मैंने उनसे यह भी कहा कि वे फेसबुक पर कोई स्टेटस न डालें, क्योंकि वे बांग्लादेश क्रिकेट के लिए एक बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं और मैं चाहता था कि यह सब सही तरीके से हो, लेकिन उन्होंने मुझे ही यह घोषणा करने के लिए कहा है। उनके कहने पर ही मैं यह घोषित कर रहा हूं कि इंग्लैंड के खिलाफ मीरपुर टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा।"