Rolls royce
Advertisement
VIDEO: रांची की सड़कों पर धोनी ने निकाली विंटेज Rolls-Royce, गाड़ी के पीछे भागता दिखा छोटा फैन
By
Shubham Yadav
September 08, 2025 • 13:03 PM View: 1161
महेंद्र सिंह धोनी न सिर्फ़ क्रिकेट मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी लाखों दिलों की धड़कन हैं। ये बात किसी से नहीं छिपी है कि धोनी को मोटरसाइकिल और कारों का गहरा शौक है। उनके गैराज में कई विंटेज कारें और सुपरबाइक्स खड़ी हैं। धोनी अक्सर अलग-अलग तरह की गाड़ियों और बाइक्स को रांची की सड़कों पर निकालते रहते हैं और इस बार भी वो जब रांची की सड़कों पर अपनी क्लासिक रोल्स-रॉयस लेकर निकले, तो दृश्य देखने लायक था।
इस समय सोशल मीडिया पर धोनी का ये नया वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवा फैन उनकी कार के पीछे दौड़ पड़ा और आसपास मौजूद लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Rolls royce
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 02:55
-
- 26 Mar 2026 10:04
Advertisement