Roshan mahanama
Advertisement
पेट्रोल पंप के बाहर चाय-बन परोसते नजर आया 1996 वर्ल्ड कप विजेता श्रीलंकाई क्रिकेटर
By
Prabhat Sharma
June 19, 2022 • 19:46 PM View: 7294
Sri Lanka crisis: हमारे पड़ोसी मुल्क श्रीलंका की हालत काफी ज्यादा नाजुक है। श्रीलंका 1948 में मिली आज़ादी के बाद से अब तक के सबसे भयंकर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। श्रीलंका में खाना, दवाइयों और ईंधन के लिए लोग किल्लत से जूझ रहे हैं। पेट्रोल पंप्स पर लंबी-लंबी लाइनें हैं और आम जनता को बेसिक चीजें तक मुहैया नहीं करवाई जा पा रही हैं। इस बीच देश की जनता की मदद करने के लिए श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रौशन महानामा (Roshan Mahanama) सामने आए हैं।
रौशन महानामा ने ट्विटर पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करने के साथ ही लोगों को मदद करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही इस श्रीलंकाई खिलाड़ी ने मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ देने की अपील की है।
Advertisement
Related Cricket News on Roshan mahanama
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement