Royal challengers bengaluru: Cricket News & Match Updates
RCB vs DC: दिल्ली ने बेंगलुरु को 6 विकेट से धोया, बॉलर्स के बाद केएल राहुल ने खेली मैच जिताऊ पारी
RCB vs DC, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली। 6 अंकों के साथ दिल्ली की टीम अब अंक तालिका में गुजरात टाइटंस को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत हासिल करने के लिए 176 रनों का लक्ष्य रखा था। RCB के लिए फिल साल्ट ने सर्वाधिक रन बनाए और 38 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के ठोककर 63 रनों की पारी खेली। बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज़ों की तो अक्षर पटेल ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट निकाले। उनके अलावा लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट और मुकेश कुमार ने एक विकेट झटका। Read More...