Royal challengers bengaluru: Cricket News & Match Updates
आईपीएल 2026: ट्रिस्टन स्टब्स ने तोड़ा दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड
स्टब्स आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से नंबर 5 या उससे निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। स्टब्स ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चौथी बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली। स्टब्स ने दिनेश कार्तिक को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। कार्तिक ने डीसी की तरफ से नंबर 5 या उससे नीचे की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए 3 बार पचास से अधिक रनों की पारी खेली है। इस लिस्ट में स्टब्स से आगे अब सिर्फ ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने यह कारनामा कुल 6 बार किया है।
Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 6 विकेट से हराया। डीसी के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली। स्टब्स ने दिनेश कार्तिक का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
स्टब्स के अलावा, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल ने 34 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल ने 26 और डेविड मिलर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, गेंदबाजी में डीसी की तरफ से अक्षर पटेल ने सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स 5 मुकाबलों में 3 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। Read More...
Related Cricket News for Royal challengers bengaluru - Tesst
Riding On A Dream Run In 2026, Satghare Hopes T20 Mumbai Women's League Unearths 'fearless Youngsters'
मैच को आखिरी ओवर तक ले जाना नहीं चाहता था, शुक्र है हम जीत गए: स्टब्स
IPL 2026: There Was Faith In Stubbs And Miller, Says KL Rahul After DC’s Six-wicket Win
IPL 2026: We Were 15-20 Runs Short, Will Introspect On Errors, Says RCB Captain Patidar
आईपीएल 2026: 'हमने 15 से 20 रन कम बनाए', डीसी के खिलाफ हार के बाद बोले रजत पाटीदार
David Miller’s Final-Over Blitz Powers Delhi Capitals to Thrilling Win Over RCB
IPL 2026: Rahul, Stubbs, Miller Power DC To Tense Six-wicket Win Over RCB
डीसी बनाम आरसीबी: राहुल-स्टब्स के अर्धशतक, विस्फोटक बल्लेबाजी से मिलर ने कैपिटल्स को दिलाई रोमांचक जीत
RCB vs DC: दिल्ली ने बेंगलुरु को 6 विकेट से धोया, बॉलर्स के बाद केएल राहुल ने खेली मैच जिताऊ पारी
आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ सीएसके ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दिलशान मदुशंका को मिला मौका
IPL 2026: Delhi Capitals Keep Royal Challengers Bengaluru To 175/8 Despite Salt’s Explosive 63
आईपीएल 2026: फिलिप साल्ट का तूफानी अर्धशतक, आरसीबी ने डीसी को दिया 176 रन का टारगेट
आईपीएल 2026: टिम डेविड ने ट्रेविस हेड का तोड़ा रिकॉर्ड, सहवाग-साल्ट को भी छोड़ा पीछे
DC vs RCB: लुंगी के सामने नहीं चली विराट की दादागिरी, कुछ ऐसे गंवाया अपना विकेट
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago