Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 6 विकेट से हराया। डीसी के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली। स्टब्स ने दिनेश कार्तिक का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
स्टब्स आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से नंबर 5 या उससे निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। स्टब्स ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चौथी बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली। स्टब्स ने दिनेश कार्तिक को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। कार्तिक ने डीसी की तरफ से नंबर 5 या उससे नीचे की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए 3 बार पचास से अधिक रनों की पारी खेली है। इस लिस्ट में स्टब्स से आगे अब सिर्फ ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने यह कारनामा कुल 6 बार किया है।