Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के सामने 176 रन का टारगेट रखा है। आरसीबी की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स में शीर्ष स्थान हासिल करने की होगी।
मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इस टीम को विराट कोहली और फिलिप साल्ट ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.1 ओवरों में 52 रन की साझेदारी की।
कोहली 13 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद साल्ट ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के करीब पहुंचा दिया। देवदत्त 13 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।