IPL 2026:साईं सुदर्शन ने जड़ा शतक, गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को दिया 206 का लक्ष्य (Image Source: BCCI)
RCB vs GT: साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) के शानदार शतक के दम पर गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 206 रन का लक्ष्य दिया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात की शुरूआत धमाकेदार रही और सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर में 128 रन जोड़े। गिल ने 24 गेंदों में 32 रन की पारी खेली और उनके रूप में पहला झटका लगा।।
यह आठवीं बार है जब सुदर्शन और गिल की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की है। आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने के मामले में सुदर्शन और गिल की जोड़ी तीसरे नंबर पर आ गई है।