Sa test squad
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, मुश्फिकुर रहीम हुए सीरीज से बाहर
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। हालांकि, उनके लिए एक बड़ा झटका ये है कि अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। दोनों टीमों के बीच ये सीरीज 22 नवंबर से शुरू होने वाली है।
रहीम उंगली की चोट के कारण इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। 6 नवंबर को शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के दौरान विकेटकीपिंग करते समय रहीम की बाईं तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद उन्हें चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा। 8 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता भी स्पष्ट नहीं है।
Related Cricket News on Sa test squad
-
इंडिया C के 3 खिलाड़ी जिनका बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए हो सकता है चयन
हम आपको इंडिया सी के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनका बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चयन हो सकता है। ...
-
ENG vs SL Test: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया स्क्वॉड का ऐलान, तीन…
श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्य स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। ...
-
टेस्ट में रन बनाने को लेकर संघर्ष कर रहे शुभमन गिल का समर्थन करते हुए हेड कोच राहुल…
शुभमन गिल पिछले कुछ समय से टेस्ट में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है। वहीं हेड कोच राहुल द्रविड़ ने गिल का समर्थन किया है। ...
-
T20 World Cup: श्रीलंका ने किया टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान, ये है 15 खिलाड़ियों…
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड के लिए 15 सदस्य टीम का ऐलान कर दिया है। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51