Shaheen afridi
WC 2019: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 94 रनों से हराया,शाहीन अफरीदी बने जीत के हीरो
लंदन, 6 जुलाई (CRICKETNMORE)| बेशक पाकिस्तान आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन उसने शुक्रवार को लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए अपने अंतिम मैच में बांग्लादेश को 94 रनों से हरा जीत के साथ विदाई ली। पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया और इमाम उल हक के 100 तथा बाबर आजम के 96 रनों के दम पर 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 315 रन बनाए। पाकिस्तान ने फिर छह विकेट लेने वाले शाहीन अफरीदी की अगुआई में बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश को 44.1ओवरों में 221 रनों पर ढेर जीत हासिल की।
शाहीन का यह प्रदर्शन वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। साथ ही 19 साल के शाहीन वर्ल्ड कप में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Related Cricket News on Shaheen afridi
-
PAKvAFG: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दिया 228 रनों का लक्ष्य,सेमीफाइनल के लिए जीतना होगा मैच
लीड्स, 29 जून (CRICKETNMORE)| शाहीन अफरीदी के नेतृत्व में पाकिस्तान के गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भी अफगानिस्तान शनिवार को हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के मैच में पाकिस्तान के ...
-
अफरीदी-गंभीर विवाद पहुंचा दिलचस्प मोड़ पर, इस बार शाहिद अफरीदी ने ऐसा कहकर किया हमला
नई दिल्ली, 5 मई | पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी अपनी आत्मकथा 'गेम चैंजर' को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने अपनी आत्मकथा में पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर के साथ हुए ...
-
शाहीन आफरीदी पहली बार पाकिस्तान टेस्ट टीम में शामिल
लाहौर, 10 नवंबर - पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए युवा तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी को पहली बार टेस्ट टीम ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago