Shami catch video: Cricket News & Match Updates
Duleep Trophy 2026: बूढ़ा नहीं हुआ है शेर, Mohammed Shami का बवाल कैच देखकर आप भी करोगे सलाम; देखें VIDEO
Mohammed Shami Catch: दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) का पहला सेमीफाइनल बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एंक्सीलेंस ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां 35 वर्षीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। वो ये टूर्नामेंट ईस्ट जोन (East Zone) के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन (Central Zone) के पांच विकेट चटकाए हैं। इसी बीच उन्होंने खुद की ही गेंद पर हर्ष दुबे (Harsh Dubey) का बेहद शानदार कैच पकड़ा है जिसने ये साबित कर दिया है कि टीम इंडिया का ये शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ है।
मोहम्मद शमी का ये कैच सेंट्रल जोन की पारी के 46वें ओवर में देखने को मिला। मोहम्मद शमी अपना 14वां ओवर करने आए थे जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने राउंड द स्टंप से फुलर लेंथ पर गेंद डिलीवर करके हर्ष दुबे को फंसाया। उनकी गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने मारने की गलती कर दी थी जिसके बाद शमी ने झुकते हुए जमीन के बेहद करीब कैच लपका। Read More...
Related Cricket News for Shami catch video - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16