Shivam dube: Cricket News & Match Updates
IPL 2024: दुबे ने निकाली यश की हेकड़ी, गेंदबाज के ओवर में लगा डाली छक्कों की हैट्रिक, देखें Video
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज यश ठाकुर (Yash Thakur) के ओवर में छक्कों की हैट्रिक बना दी। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन का स्कोर बनाया। इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था।
पारी का 16वां ओवर करने आये यश ने दूसरी गेंद फुल पैड की ओर डाली। दुबे ने इस गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इसके बाद यश ने तीसरी गेंद ऑफ कटर आउटसाइड ऑफ डाली। दुबे ने इस गेंद पर भी पुल करते हुए डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का मार दिया। यश ने चौथी गेंद दुबे को स्लॉट में डाल दी और उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मार दिया। इसी के साथ दुबे ने छक्कों की हैट्रिक लगा दी। 16वें ओवर में कुल 1 6 6 6 0 0 सहित 19 रन बने। Read More...