Sl vs pak 2nd test: Cricket News & Match Updates
VIDEO : क्रिकेट और गिटार का अनोखा संगम, इस लड़के की धुन आपको भी बना देगी दीवाना
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंकाई टीम मज़बूत स्थिति में पहुंच चुकी है। श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 508 रनों का लक्ष्य रखा है। जबकि चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 1 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं और अभी भी वो 419 रन दूर हैं। ऐसे में जीत तो दूर पाकिस्तान के लिए ये टेस्ट मैच बचाना भी आसान नहीं होगा।
वहीं, इस टेस्ट के चौथे दिन गाले के मैदान से एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला नज़ारा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि क्रिकेट मैच के बीच एक लड़का गिटार बजा रहा है। इस मैच में फैंस को क्रिकेट के साथ-साथ गिटार के मज़े भी मिल गए जिसके लिए उन्हें इस लड़के को शुक्रिया अदा करना चाहिए। इस घटना का वीडियो फैंस को खूब भा रहा है और इस वीडियो को वो शेयर भी कर रहे हैं। Read More...