Snapchat post news: Cricket News & Match Updates
कौन है समरीन कौर? पंजाबी एक्ट्रेस और अर्शदीप सिंह के रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज़
पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह वैसे तो सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से छाए ही रहते हैं लेकिन इस बार वजह काफी दिलचस्प है। अर्शदीप ने सोशल मीडिया ऐप Snapchat पर एक पोस्ट से डेटिंग की अफ़वाहों को हवा दे दी है। दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाले इस खिलाड़ी ने हाल ही में अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ हाथ पकड़े हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिससे फैंस ने इस खिलाड़ी के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं।
इन तस्वीरों के साथ कोई जानकारी न होने की वजह से फ़ैंस का ध्यान तुरंत इस ओर गया और वो उस लड़की की पहचान को लेकर अटकलें लगाने लगे। कई लोगों का मानना है कि वो पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर हैं। जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, कुछ यूज़र्स ने लड़की के हाथ पर बने एक टैटू पर गौर किया। उन्हें लगा कि ये टैटू समरीन कौर के टैटू जैसा ही है, जिससे ये माना जाने लगा कि वो मिस्ट्री गर्ल समरीन ही हो सकती हैं। Read More...