So virat kohli
कोहली की सफलता से प्रभावित हूं : टिम काहिल
कोलकाता, 22 सितम्बर (आईएएनएस)| इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आने वाले सीजन में जमशेदपुर एफसी से करार करने वाले आस्ट्रेलिया के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी टिम काहिल ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है। काहिल भारतीय कप्तान के मैदान के अंदर और बाहर हासिल की गई उपलिब्धयों से खासे प्रभावित हैं।
इंग्लिश क्लब एवरटन एफसी के लिए खेल चुके इस स्ट्राइकर ने कहा कि वह कोहली को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। काहिल, कोहिल को खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छा उदाहरण भी मानते हैं।
आईएसएल मीडिया-डे से इतर बात करते हुए काहिल ने कहा, "आस्ट्रेलिया में, भारतीय क्रिकेट में से जो सर्वकालिक महान खिलाड़ी की गिनती की जाती है उनमें सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है। इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन अब, जाहिर सी बात है विराट कोहली भी हैं क्योंकि मुझे उनका यहां तक का पहुंचने का सफर पसंद है।"
उन्होंने कहा, "वह काफी मेहनती, विनम्र हैं। उन्होंने काफी बलिदान दिया है। वह आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कोहली जिस तरह से भारतीय क्रिकेट को वापस दे रहे हैं वो शानदार हैं। मैं उन्हें सोशल नेटवर्क पर फॉलो करता हूं।"
काहिल ने अपने देश के लिए चार विश्व कप खेले हैं।
IANS
Related Cricket News on So virat kohli
-
विराट कोहली का IPL सफर - आंकड़े और रिकॉर्ड्स
March 22 (CRICKETNMORE) - इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले रनमशीन विराट कोहली ने आईपीएल के इतिहास के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। कोहली के नाम आईपीएल के एक सीजन ...
-
पार्टनरशिप करना महत्वपूर्ण था - विराट कोहली
9 जनवरी, नई दिल्ली - टीम इंडिया 208 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ 135 रन पर ही ढेर हो गई। जिसके बाद कप्तान विराट कोहली का मानना है कि इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों ...
-
विराट 'रिकॉर्डतोड़' कोहली ने रचा इतिहास, टेस्ट में ऐसा करने वाले टीम इंडिया के पहले खिलाड़ी बने
5 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अर्धशतक जड़कर बना रिकॉर्ड बना दिया। इस सीरीज में सबसे सफल बल्लेबाज रहे कोहली ने वो ...
-
कप्तान के तौर पर कोहली ने की धौनी की बराबरी
इंदौर, 24 सितम्बर - आस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां होल्कर स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के कप्तान के तौर पर लगातार नौ वनडे मैच जीतने ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago