South africa vs bangladesh
SA vs BAN: बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम की घोषणा, IPL में चुने गए 8 खिलाड़ियों को मिली जगह
साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ 18 मार्च से शुरू होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली टीम में सिसांडा मागाला और एनरिक नॉर्खिया सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। मगाला फिटनेस के कारण और नॉर्खिया अपनी चोट को लेकर टीम से बाहर हैं। तीन मैचों की श्रृंखला सेंचुरियन और जोहान्सबर्ग में खेली जाएगी, जो आईपीएल शुरू होने से ठीक तीन दिन पहले 23 मार्च को समाप्त होगी।
साउथ अफ्रीका की टीम में आठ खिलाड़ी शामिल हैं जो आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं, उनके नाम कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, रस्सी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, ड्वेन प्रिटोरियस और मार्को जेनसन हैं।
Related Cricket News on South africa vs bangladesh
-
तमीम इकबाल श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में बना सकते हैं 2 रिकॉर्ड,कोई बांग्लादेशी क्रिकेटर नहीं कर सका…
बांग्लादेश के ओपनिंग बल्लेबाज तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) के पास श्रीलंका के खिलाफ रविवार (23 मई) को खेले जाने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। तमीम इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55