South africa vs bangladesh: Cricket News & Match Updates
IPL vs Test Cricket: देश के लिए नहीं IPL फ्रेंचाइज़ी के लिए जलवे बिखेरेंगे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, बांग्लादेश के सामने उतरेगी कमजोर टीम
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है, लेकिन इसके कारण क्रिकेट साउथ अफ्रीका पर असर पड़ता नज़र आ रहा है। दरअसल आईपीएल के बीच साउथ अफ्रीका को बांग्लादेश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, लेकिन साउथ अफ्रीका के कई बड़े खिलाड़ियों ने आईपीएल खेलने का फैसला किया है। गौरतलब है कि CSA ने अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए एनओसी दे दी थी, जिसके बाद खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज और आईपीएल में से एक का चुनाव करना था। अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने मिलकर आईपीएल में खेलने का फैसला किया है।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका के एक अधिकारी ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत करते हुए कहा, 'बीसीसीआई के साथ मूल समझौता यह था कि हम अपने खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए रिलीज करेंगे। लेकिन आईपीएल विंडो बड़ी हो गई है और हमारा समझौता वही है।' बता दें कि साउथ अफ्रीका को 31 मार्च से बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिस वज़ह से खिलाड़ियों के फैसले के बाद अब बोर्ड को बड़ा झटका लगा होगा। आईपीएल के कारण अब इस टीम के कई स्टार खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। यही कारण है साउथ अफ्रीका की टीम बांग्लादेश के सामने एक कमजोर बॉलिंग लाइनअप के साथ मैदान में उतरती नज़र आएगी। Read More...
Related Cricket News for South africa vs bangladesh - Tesst
SA v BAN: South African Test Players Prioritize IPL 2022 Over International Duty
SA v BAN: South Africa Announces 16-Man Squad; Includes Players Participating In IPL 2022
SA v BAN: Albie Morkel Set To Join Bangladesh Team As 'Power-Hitting Coach'
Shakib Al Hasan Changes His Mind About Being Rested; Makes Himself Available For Series Against South Africa
SA vs BAN: बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम की घोषणा, IPL में चुने गए 8 खिलाड़ियों को मिली जगह
Women's World Cup: Lizelle Lee Set To Miss South Africa's Opening Match Against Bangladesh; Reports
Cricket South Africa Unveils Dates For Tests And ODI Series Against Bangladesh
T20 WC 30th Match: South Africa Brush Asides Fragile Bangladesh
तमीम इकबाल श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में बना सकते हैं 2 रिकॉर्ड,कोई बांग्लादेशी क्रिकेटर नहीं कर सका ऐसा
Live Score: South Africa vs Bangladesh, 2nd ODI
2nd Test: Bangladesh opt to bowl against South Africa
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 6 days ago