Sunrisers hyderabad: Cricket News & Match Updates
आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड, आरोन फिंच भी छूटे पीछे
अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 68 गेंदों में 198 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 135 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 10 चौके और 10 छक्के लगाए। अभिषेक इस इनिंग के साथ ही टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक बार 130 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा चौथी बार किया है। अभिषेक ने इस मामले में क्रिस गेल और आरोन फिंच को पीछे छोड़ा है। गेल-फिंच ने टी20 क्रिकेट में 3 बार 130 से अधिक रनों की पारी खेली है।
अभिषेक के आगे दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए। उन्होंने आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी पारी खेली। अभिषेक ने अपनी आतिशी पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 350 छक्के भी पूरे किए। वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत की तरफ से संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में यह 9वां शतक लगाया है। अभिषेक के अलावा, विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट में 9 शतक लगाए हैं। Read More...