SRH vs DC: Harsh Dubey ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया गजब रिकॉर्ड, IPL में पांचवीं बार हुआ ऐसा (Image Source: AFP)
SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर हर्ष दुबे (Harsh Dubey) ने मंगलवार (21 अप्रैल) को के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बना दिया। हर्ष ने दो ओवर डाले, जिसमें 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के खिलाफ वह पहली बार गेंदबाजी करने 17वें ओवर मे आए, लेकिन विकेट का खाता नहीं खोल पाए। इसके बाद पारी का 20वां ओवर करने आए अक्षर पटेल, समीर रिजवी और लुंगी एंगिडी को अपना शिकार बनाया।
हर्ष आईपीएल इतिहास में पांचवें स्पिनर बने हैं, जिन्होंने एक आईपीएल मैच में 20वें ओवर में 3 विकेट लिए हैं। इससे पहले अमित मिश्रा, एडम जाम्पा, राहुल तेवतिया और क्रुणाल पांड्या ने यह कारनामा किया था।