IPL 2026: DC को हराकर SRH अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुंची, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास? (Image Source: IANS)
Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला गया। अपने घरेलू मैदान पर एसआरएच ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए डीसी को 47 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ एसआरएच अंकतालिका में तीसरे स्थान पर चली गई है।
एसआरएच-डीसी मुकाबले के बाद आइए देखते हैं कि अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है।
पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंक के साथ पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में 8 अंकों के साथ तीसरे,