Surya kumar injury: Cricket News & Match Updates
बाल-बाल बचे सूर्यकुमार यादव, कैच पकड़ने के चक्कर में आंख के ऊपर लगी गेंद,देखें VIDEO
आईपीएल 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फील्डिंग करते हुए आंख पर चोट लग गयी। आपको बता दे सूर्यकुमार अक्षर पटेल का कैच लेने के लिए तैयार दिख रहे थे, लेकिन लपक नहीं सके, जो उनकी आंख में जा लगी। रिप्ले में साफ दिखाई दे रहा था सूर्यकुमार दर्द में है और फिजियोथेरेपिस्ट उनसे बातचीत कर रहे है। स्टार बल्लेबाज तुरंत मैदान से बाहर चले गए। वहीं बल्लेबाजी में वो कमाल नहीं दिखा पाए और गोल्डन डक बनाकर आउट हो गए।
यह घटना 17वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई जब जेसन बेहरेनडॉर्फ अक्षर पटेल को गेंदबाजी कर रहे थे। यह मिडिल स्टंप पर लेंथ गेंद थी और एक्सर ने लॉन्ग-ऑन की ओर शॉट मारा। गेंद लॉन्ग ऑन पर सूर्यकुमार यादव के पास जा रही थी। सूर्यकुमार यादव ने कैच लेने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को अच्छे से जज नहीं कर पाए और गेंद उनकी दाहिनी आंख के ऊपर जाकर लगते हुए छक्के के लिए चली गयी। Read More...
Related Cricket News for Surya kumar injury - Tesst
IPL 2022: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेल सकेगा ये स्टार खिलाड़ी
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 23 hours ago