T20 women
Advertisement
भारत एक सच्चे चैंपियन की तरह खेला, मुझे महिला क्रिकेटर होने पर गर्व : डायना एडुल्जी
By
IANS News
November 03, 2025 • 12:16 PM View: 359
ICC T20 Women: पूर्व भारतीय कप्तान डायना एडुल्जी ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया के महिला विश्व कप जीतने पर गर्व जताया है। एडुल्जी ने इसे क्रिकेट के लिए एक यादगार दिन बताते हुए कहा कि उन्हें एक महिला क्रिकेटर होने पर गर्व है।
डायना इडुल्जी ने कहा, "यह एक यादगार दिन है। मैं बहुत खुश हूं। एक महिला क्रिकेटर होने पर गर्व महसूस करती हूं। पिछले 50 वर्षों की मेहनत रंग लाई है। मुझे बहुत गर्व है कि लड़कियों ने यह विश्व कप जीता है। वे सभी प्रशंसा की हकदार हैं, उन्होंने शानदार क्रिकेट खेला। इस मुकाबले में भी, उन्होंने एक सच्ची चैंपियन टीम की तरह खेला।"
उन्होंने कहा, "आप समझ सकते हैं कि वे इस जीत के लिए कितनी भूखी थीं। 2017 से, हम लक्ष्य हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। मुझे उस समय सीओए सदस्य के रूप में अपने दिन याद हैं, जब हम इंग्लैंड में थे और आठ रनों से चूक गए थे। अब मैं बहुत खुश हूं। यह एक लंबी, लेकिन फलदायी यात्रा है। मैं शेफाली और ऋचा को बधाई देना चाहूंगी, क्योंकि उन्होंने अंडर-19 विश्व कप और सीनियर वर्ग भी जीता। यह बहुत गर्व का क्षण है।"
Advertisement
Related Cricket News on T20 women
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
Advertisement