The indian
भारतीय पुरूष क्रिकेटरों के बाद भारतीय महिला क्रिकेटरों ने न्यूजीलैंड में मचाया धमाल, विरोधी टीम केवल 192 पर आउट
24 जनवरी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को यहां मेक्लीन पार्क मैदान पर खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 48.4 ओवरों में 192 रनों पर ढेर कर दिया। टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने हालांकि अच्छी शुरुआत की लेकिन टीम का मध्यक्रम एकता बिष्ट और पूनम यादव के सामने बिखर गया और टीम बड़ा स्कोर नहीं कर सकी। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए।
सुजी बेट्स (36) और सोफी डेविने (28) ने मेजबान टीम को अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। यह साझेदारी रन लेने में हुई गलती के कारण टूटी। सोफी को दीप्ती शर्मा ने रन आउट किया।
यहां से मेजबान टीम लगातार विकेट खोती रही। 119 के स्कोर तक मेजबान टीम ने लॉरेन डाउन (0), बेट्स और एमी सेटरव्हाइट (31) के रूप में अपने तीन और विकेट गंवा दिए।
एमीलिया केर (28) ने मैडी ग्रीन ( 10) के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन पूनम ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया। पूनम ने 136 के स्कोर पर एमीलिया को हेमलता के हाथों कैच आउट कर न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट भी गिरा दिया।
न्यूजीलैंड ने इसके बाद अपनी पांच महिला बल्लेबाजों मैडी, लेह केस्पेरेक (6), बर्नाडीने (9), हेना रोवी (25) और होली हडलस्टन (10) की बल्लेबाजी से 56 रन जोड़े और टीम को 192 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर मेजबान टीम की पारी समाप्त हो गई।
भारतीय टीम के लिए इस पारी में एकता और पूनम के अलावा, दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए, वहीं शिखा पांडे को एक सफलता हाथ लगी।
Related Cricket News on The indian
-
अमिताभ बच्चन ने IPL टीम में हिस्सेदारी की बात पर दिया बड़ा बयान,कही ऐसी बात
नई दिल्ली, 23 जनवरी (CRICKETNMORE)| बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की किसी भी फ्रेंचाइजी में उनके परिवार द्वारा हिस्सेदारी लेने की बात को नकार दिया है। मीडिया में चल ...
-
पृथ्वी शॉ की फिटनेस पर हुआ खुलासा, खुद बताया कब करेंगे क्रिकेट के मैदान पर वापसी
21 जनवरी,(CRICKETNMORE)। टखने में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का मानना है कि वह इस साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग से पहले फिट ...
-
देखें INDIA-NEW ZEALAND वनडे,टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल,मैच का समय और पूरी टीमें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरूआत 23 जनवरी से नेपियर के मैदान पर होगी। दोनों टीमों के बीच पांच वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके बाद तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 19 दिनों ...
-
विराट कोहली ने बताया अपना सबसे बड़ा सपना,भारत को टेस्ट में इस मुकाम पर ले जाने की है…
एडिलेड, 16 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उनकी ख्वाहिश टेस्ट प्रारूप में भारत को महाशक्ति (सुपरपावर) बनाने की है। कोहली ने साथ ही कहा कि उनके लिए ...
-
दूसरे वनडे में इन खिलाड़ियों के साथ पलटवार करने उतरेगी भारत की टीम, जानिए संभावित प्लेइंग XI
14 जनवरी। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के सिडनी में खेले गए पहले मैच में मेहमान भारत को 34 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। दोनों टीमों ...
-
RECORD: एम धोनी ने रचा इतिहास, भारत के लिए 10000 वनडे रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने
12 जनवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे में टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही और 3 विकेट सिर्फ 4 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए। जिसके चलते चौथे ओवर में ...
-
पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श की अर्धशतकीय पारी, भारत को मिला 289 रनों का टारगेट
12 जनवरी। पीटर हैंड्सकॉम्ब (73), उस्मान ख्वाजा( 59) और शॉन मार्श (54) की अर्धशतकीय पारी के कारण सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम 50 ओवर में 5 विकेट पर 288 बना पाने में सफल रही। स्कोरकार्ड भारतीय गेंदबाजों ...
-
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में TOSS जीतकर चुनी बल्लेबाजी,देखें प्लेइंग इलेवन
12 जनवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने भारत के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए ...
-
IND vs AUS: पहले वनडे में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया,अचानक यह खिलाड़ी हुआ बाहर
सिडनी, 11 जनवरी (CRICKETNMORE)| टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपने उसी फॉर्म को जारी रखने के इरादे ...
-
रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के चुनाव पर दिया बड़ा बयान
सिडनी, 10 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि इसी साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम लगभग पूरी तरह से तैयार हैं। रोहित ने साथ ही ...
-
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 ओवर फॉर्मेट में धमाकेदार शुरुआत करना चाहेगी टीम इंडिया,देखें पूरी टीम
सिडनी, 10 जनवरी (CRICKETNMORE)| टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपने उसी फॉर्म को जारी रखने के इरादे ...
-
BREAKIING: हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर लग सकता है 2 वनडे मैच का बैन,BCCI जल्द सुनाएगा फैसला
10 जनवरी,(CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (सीएओ) के प्रमुख विनोद राय ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर दो वनडे ...
-
BCCI ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर की पैसों की बरसात,टेस्ट सीरीज जीत पर किया इनाम का एलान
मुंबई, 8 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलियाई में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है। बोर्ड ने मंगलवार ...
-
BREAKING: भारत में ही होगा IPL 2019, मार्च की इस तारीख को होगी शुरुआत
नई दिल्ली, 8 जनवरी (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण की मेजबानी को लेकर जो काले बादल छाए हुए थे, वे मंगलवार को हट गए। आईपीएल का अगला संस्करण भारत में ही खेला ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08