This world
विश्व कप 2019 : आज भारत व पाकिस्तान के बीच महामुकाबला
मैनचेस्टर, 16 जून - भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप-2019 के महामुकाबले में आज यहां ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पिछला मैच बारिश के कारण धुल गया था, लेकिन अब उसके सामने वो मुकाबला है, जिसका पूरे क्रिकेट जगत को बेसब्री से इंतजार रहता है।
मैदान के अंदर और बाहर इस मुकाबले को लेकर दोनों देशों की सीमाओं के अंदर और सीमाओं के आसपास जबरदस्त रोमांच और उत्साह रहता है।
इस मुकाबले पर सभी की नजरें हैं और यह मुकाबला खास इसलिए भी है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच से पहले जो मैच खेला गया था, वो था आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 का फाइनल जहां भारत को मात मिली थी।
उस हार का जख्म भारत के लिए बड़ा था जिसे भरने के लिए उसके दिमाग में इस मैच में जीत के सिवाए कुछ और नहीं होगा।
भारत ने इस विश्व कप में अभी तक दो मैच खेले हैं। पहले मैच में उसने दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी तो वहीं दूसरे मैच में मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया को हराया था। तीसरा मैच न्यूजीलैंड से था जो बारिश के कारण धुल गया था।
अगर विश्व कप में इन दोनों टीमों की बात की जाए तो भारत कभी भी इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान से हारा नहीं है। 1992 से लेकर 2015 विश्व कप तक दोनों टीमें छह बार आमने-सामने हो चुकी हैं लेकिन पाकिस्तान कभी भी जीत नहीं पाया है। इस रिकार्ड से जरूर भारत को आत्मविश्वास मिलेगा।
लेकिन भारत को यह नहीं भूलना चाहिए कि ये वही पाकिस्तान है जिसने चैम्पियंस ट्रॉफी में उसे मात दी थी। इस बार भी यह टीम कम नहीं। पाकिस्तान ने शुरुआत जरूर खराब की थी और पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार गई थी।
लेकिन पाकिस्तान ने वापसी करते हुए मेजबान इंग्लैंड को मात दी और अपने पिछले मैच में मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़ा मुकाबला खेल बता दिया था कि उसे हराना आसान नहीं है।
पाकिस्तान के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उसके दो सबसे अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज फॉर्म में आ गए हैं। इन दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन स्पैल डाल उसे हार की तरफ मोड़ दिया था तो वहीं आमिर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट ले उसे बड़ा स्कोर नहीं करने दिया था।
आमिर ने ही चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में विराट कोहली और रोहित शर्मा के विकेट ले भारत को हार की तरफ धकेला था। इस मैच में भी सभी की नजरें आमिर और कोहली के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा पर होंगी। आमिर को बड़े टूनार्मेंट का खिलाड़ी कहा जाने लगा है क्योंकि चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद उन्होंने बेहद खराब प्रदर्शन किया था। वह विश्व कप टीम में भी जगह नहीं बना पाए थे लेकिन चयनकतार्ओं ने बाद में उन्हें टीम में शामिल किया और आमिर ने इस विश्व कप में अपने आप को अभी तक साबित किया है।
भारत के लिए एक बुरी बात यह है कि शिखर धवन खेलने के लिए मौजूद नहीं है। ऐसे में रोहित के साथ पारी की शुरुआत लोकेश राहुल करेंगे। राहुल और रोहित की कोशिश भारत को अच्छी शुरुआत देने की होगी।
कोहली पर पूरा विश्व नजर टिकाए बैठा है, क्योंकि वह पिछली बार पाकिस्तान के खिलाफ विफल हो गए थे। इस बार कप्तान कोहली भी कोशिश करेंगे कि पाकिस्तान के खिलाफ रन कर सकें।
चौथे नंबर पर टीम प्रबंधन किसे उतारता है यह देखना होगा। टीम के पास विजय शंकर और दिनेश कार्तिक के रूप में दो विकल्प हैं। महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं हार्दिक पांड्या से एक बार फिर उसी तरह की पारी की उम्मीद होगी जिस तरह की उन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेली थी।
पाकिस्तान की गेंदबाजी लय में आ गई है लेकिन उसे फील्डिंग से निराशा मिल रही है। टीम की फील्डिंग अभी तक दोयम दर्जे की साबित हुई है और यह भारत के खिलाफ उसे मुसीबत में डाल सकती है।
वहीं अगर बल्लेबाजी की बात की जाए तो पाकिस्तान के लिए भारत के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना आसान नहीं होगा। दो साल में भारत ने अपनी गेंदबाजी में गजब का सुधार किया है। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार शुरू में पाकिस्तानी बल्लेबाजी की परीक्षा लेंगे तो मध्य में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और चाइनामैन कुलदीप यादव भी पाकिस्तानियों को परेशान करेंगे।
पाकिस्तान को इमाम उल हक और फखर जमन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। बाबर आजम और मोहम्मद हफीज तो फॉर्म में हैं लेकिन शोएब मलिक का बल्ला अभी तक शांत है। भारत के खिलाफ जीत के लिए इन शीर्ष-4 बल्लेबाजों में से किसी एक को बड़ी पारी खेलनी होगी।
टीमें (संभावित) :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।
पाकिस्तान : सरफराज खान (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमन, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद हसनेन, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर।
आईएएनएस
Related Cricket News on This world
-
INDvPAK - मैनचेस्टर में डेरा डाले बैठे हैं बादल
नई दिल्ली, 16 जून - ब्रिटेन के औद्योगिक शहर मैनचेस्टर में रविवार को आसमान में बादलों का डेरा है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच आज यहां के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम ...
-
साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर,वर्ल्ड कप में खोला जीत का खाता
16 जून। साउथ अफ्रीका ने आखिरकार आईसीसी विश्व कप-2019 में अपनी जीत का खाता खोल ही लिया। दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में अफगानिस्तान को नौ विकेट से ...
-
CWC19: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 87 रनों से हराया, ऑस्ट्रेलिया की जीत में ये 5 खिलाड़ी रहे मैच…
15 जून। वर्ल्ड कप के 20वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 87 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज खासकर एरोन फिंच ने पहले शतक जमाया और 153 रन की पारी खेली जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई ...
-
इंग्लैंड पहुंचकर ऋषभ पंत ने ऐसा लिखकर खुद को किया मोटीवेट, लिख डाली दिल जीतने वाली बात
15 जून। युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत शनिवार को मैनचेस्टर पहुंच कर भारतीय टीम के साथ जुड़ गए।भारत को रविवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड... ...
-
श्रीलंका को मिला 335 रनों का लक्ष्य, ऑस्ट्रेलिया ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी
15 जून। मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया ने शनिवार को द ओवल मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में श्रीलंका के सामने 335 रनों की चुनौती रखी है। आस्ट्रेलिया ने कप्तान फिंच के ...
-
आचार संहिता उल्लंघन करने पर कोर्लोस ब्राथवेट को लगाई फटकार
15 जून। आईसीसी की आचार संहिता के पहले स्तर का उल्लंघन करने के लिए वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कोर्लोस ब्राथवेट को एक नाकारात्मक अंक (डिमेरिट प्वाइंट) दिया गया। ब्राथवेट को इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को खेले ...
-
भारत- पाकिस्तान मैच में बारिश का साया, फैन्स के लिए बुरी खबर
15 जून। भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में रविवार को होने वाले महामुकाबले के लिए दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक तैयार हैं और साथ ही वे यह भी दुआ कर रहै हैं कि ...
-
CWC19 मैच 20: श्रीलंका Vs ऑस्ट्रेलिया, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI, पूरी लिस्ट
15 जून। श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने शनिवार को यहां केनिंग्टन ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी विश्व कप-2019 के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। बारिश के ...
-
चोटिल मार्कस स्टोइनिस को लेकर भी आई UPDATE, जानिए वर्ल्ड कप में आगे के मैच खेल पाएंगे या…
15 जून। ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच के लिए आस्ट्रेलियाई टीम के साथ नॉटिंघम जाएंगे और वहीं निर्णय लिया जाएगा कि वह टीम के साथ विश्व कप के बाकी बचे मैचों ...
-
भारत- पाक मैच से पहले यह दिग्गज हुआ निराश, क्रिकेट फैन्स के लिए लिख डाली ऐसी बात
15 जून। वर्ल्ड कप 2019 का सबसे बड़ा मुकाबला 16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्राफोर्ड मैदान पर खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत पाकिस्तान से कभी नहीं हारा है। ...
-
Weather Update Match 21: साउथ अफ्रीका Vs अफगानिस्तान, जानिए आज के दूसरे मैच में बारिश होगी या नहीं…
15 जून। साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें आज आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में काउंटी ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। इस मैच में दोनों टीमें जीत का खाता खोलना चाहेंगी। अनुभवहीन बल्लेबाजी होने के कारण साउथ अफ्रीका को ...
-
Weather Update Match 20: श्रीलंका Vs ऑस्ट्रेलिया, जानिए आजके पहले मैच में बाऱिश होगी या नहीं ?
15 जून। आईसीसी विश्व कप-2019 में आज मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से होगा। आस्ट्रेलिया इस समय अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। उसके चार मैचों में छह अंक है। वहीं, अगर श्रीलंका की बात ...
-
आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत से कभी नहीं जीता पाकिस्तान,जानें पिछले 6 महामुकाबलों का इतिहास
भारत और पाकिस्तान के बीच का कोई भी मुकाबला प्रशंसकों को रोमांच से भर देता है। पिछले कई वर्षो से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज बंद है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दोनों टीमें कई ...
-
WC 2019: आज पहली जीत के लिए साउथ अफ्रीका-अफगानिस्तान आमने-सामने,देखें संभावित प्लेइंग XI
15 जून,(CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें आज आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में काउंटी ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। इस मैच में दोनों टीमें जीत का खाता खोलना चाहेंगी।अनुभवहीन बल्लेबाजी होने के कारण साउथ अफ्रीका... ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51