Umar gul: Cricket News & Match Updates
ड्रेसिंग रूम में कैसे रहते हैं शाहरुख खान? KKR के लिए खेलने वाले उमर गुल का सनसनीखेज खुलासा
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल, जो 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले सीज़न के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम का हिस्सा थे, ने हाल ही में केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। गुल ने बताया है कि शाहरुख केकेआर के ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं और कैसे शाहरुख खान के व्यवहार ने खिलाड़ियों पर अमिट छाप छोड़ी।
जब उमर गुल केकेआर में शामिल हुए तो फैंस ने उनके साथ एक लोकल खिलाड़ी की तरह व्यवहार किया। सुपरस्टार होने के बावजूद शाहरुख खान अक्सर ड्रेसिंग रूम में जाते थे। सबसे खास बात ये थी कि उनका सभी के साथ बातचीत करने का तरीका एक जैसा था। गुल ने बताया कि शाहरुख केकेआर के ड्रेसिंग रूम में किट बैग पर सिर रखकर फर्श पर बैठते थे और खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते थे। Read More...