Up warriors vs gujarat giants: Cricket News & Match Updates
VIDEO: प्रिया मिश्रा ने एक ओवर में बदल दिया मैच, 3 गेंदों में चटका दिए 2 विकेट
गुजरात जायंट्स ने आखिरकार वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) में अपनी पहली जीत हासिल कर ली। एशले गार्डनर की कप्तानी वाली गुजरात ने रविवार, 16 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में तीसरे मैच में यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाए जाने के बाद, वॉरियर्स ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 143/9 का स्कोर बनाया। जवाब में, गुजरात ने 18 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करके इस सीजन अपनी पहली जीत हासिल कर ली।
गुजरात की जीत में कप्तान एशले गार्डनर ने अहम भूमिका निभाई और अपने ऑलराउंड खेल से अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने इस सीज़न अपना दूसरा लगातार अर्धशतक लगाया। गार्डनर ने 32 गेंदों पर 52 रन बनाने के साथ-साथ गेंद से भी दो विकेट लिए। वहीं, गेंद के साथ प्रिया मिश्रा ने भी मेला लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी और तीन विकेट चटकाए। Read More...
Related Cricket News for Up warriors vs gujarat giants - Tesst
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01