Advertisement
Virat hugs female fan: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: विराट कोहली ने फीमेल फैन को लगाया गले, वायरल हो रहा है वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। फैंस उनसे मिलने के लिए और सेल्फी लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कटक में दूसरे वनडे में इंग्लैंड को हराने के बाद जब कोहली अहमदाबाद जा रहे थे, तो पूर्व भारतीय कप्तान ने एयरपोर्ट पर एक फीमेल फैन को गले लगा लिया।
ये फीमेल फैन विराट की झलक पाने के लिए हवाई अड्डे पर खड़ी हुई थी और जैसे ही कोहली ने इस फीमेल फैन को देखा, उन्होंने उसके पास जाकर गले लगा लिया। ये एक ऐसा पल था जिसने वहां मौजूद प्रशंसकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। विराट का ये दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Virat hugs female fan - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement