Virat kohli: Cricket News & Match Updates
अख्तर ने दी विराट को वनडे और टी-20 से रिटायरमेंट की सलाह, गांगुली जवाब में बोले- क्यों ?
एशिया कप 2023 से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर ने विराट कोहली को लेकर एक बयान दिया है जिसने सोशल मीडिया पर फैंस को काफी नाराज किया है। अख्तर ने अपने बयान में कहा है कि आगामी वर्ल्ड कप 2023 के बाद विराट कोहली को वनडे और टी-20 फॉर्मैट से संन्यास लेकर सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए।
उनके इस बयान के चलते फैंस तो उनको ट्रोल कर ही रहे हैं लेकिन इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी उनके इस बयान को बेतुका बताते हुए कहा है कि विराट कोहली जिस फॉर्मैट को चाहते हैं उन्हें वो हर फॉर्मैट खेलना चाहिए। शुक्रवार (18 अगस्त) को कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे कर लिए। 2008 में पदार्पण करने के बाद, उन्होंने 111 टेस्ट, 275 वनडे और 115 टी-20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। विराट टेस्ट और वनडे प्रारूप में टीम के प्रमुख सदस्य बने हुए हैं, लेकिन 2022 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भारत की हार के बाद से उन्होंने कोई टी-20 मैच नहीं खेला है। Read More...