Pak vs nep: Cricket News & Match Updates
मोहम्मद रिज़वान का रन आउट देख हैरान हुई दुनिया, फिर अश्विन ने वजह बता दी
एशिया कप 2023 का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बीते बुधवार (30 अगस्त) को पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला गया था जिसमें पाकिस्तान ने विपक्षी टीम को 238 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। बाबर आज़म (151) और इफ्तिखार अहमद (109) ने पाकिस्तान के लिए शानदार पारी खेली, लेकिन इसी बीच मैदान पर एक ऐसी घटना घटी जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। जी हां, हम बात कर रहे हैं मोहम्मद रिज़वान के रन आउट की।
रिज़वान एक अच्छी पारी खेल रहे थे। वह 44 रन बना चुके थे, लेकिन इसके बाद एक रन चुराने के चक्कर में वह आउट हो गए। दुनिया यह रन आउट देखकर हैरान इसलिए हुई क्योंकि यहां रिज़वान ने डाइव लगाकर खुद को बचाने तक की कोशिश नहीं की। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम भी रिज़वान के इस तरह आउट होने के बाद काफी नाराज दिखे और उन्होंने बीच मैदान पर अपनी टोपी जमीन पर पटककर अपनी नाराजगी का इजहार किया। Read More...