Virat kohli: Cricket News & Match Updates
विराट कोहली का ध्यान आमिर के साथ व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा पर नहीं
15 जून। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुचर्चित मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह अपना ध्यान तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के साथ होने वाले व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा पर केंद्रित नहीं कर रहे हैं। मैच से पहले कोहली ने कहा, "मैं टीआरपी के लिए कुछ नहीं कहूंगा।"
कोहली ने कहा, "आपको किसी भी गेंदबाज की ताकत की कद्र करनी चाहिए। आपको किसी भी गेंदबाज के खिलाफ रन बनाने की अपनी क्षमता पर भरोसा होना चाहिए। मैं सिर्फ रेड बॉल या व्हाइट बॉल क्रिकेट पर अपना ध्यान केंद्रित करता हूं। अन्य 10 खिलाड़ी भी हैं जो मैच पर अपना प्रभाव डाल सकते हैं।"
दोनों टीमों के बीच इससे पहले, आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में मुकाबला हुआ था। फाइनल में आमिर ने भारत के शीर्ष क्रम को पवेलियन की राह दिखाई थी। आमिर ने शिखर धवन, रोहित शर्मा और कोहली को पहले नौ ओवर के अंदर ही निपटा दिया था और भारतीय टीम वो मैच 180 रनों से हारी थी।
आमिर के फॉर्म में उसके बाद से थोड़ी गिरावट आई, लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लेकर उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों की चिंता बढ़ा दी है।
कोहली ने यह भी नहीं बताया कि क्या वह अगले मैच में गेंदबाजी क्रम में कोई परिवर्तन करेंगे या नहीं। उन्होंने कहा, "हम परिस्थियों के हिसाब से विभिन्न गेंदबाजों के बारे में सोचेंगे। अगर अतिरिक्त तेज गेंदबाज विकल्प है तो हम उसपर भी सोचेंगे। अगर मैच छोटा होगा तो उसपर भी विचार किया जाएगा।"
कोहली ने यह भी कहा कि ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति वैसी ही है जैसा किसी दूसरे वनडे मैच से पहले होती है। उन्होंने कहा, "ड्रेसिंग रूम का माहौल पिछले मुकाबलों के जैसा ही है।
हमें अपनी ताकत के मुताबिक खेलना होगा जैसा कि हम पिछले मैचों में करते आए हैं।" यह मैच स्थानीय समय के अनुसार, सुबह 10.30 बजे और भारतीय समय के मुताबिक दोपहर तीन बने शुरू होगा। Read More...
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
Kohli not focussed on individual competition with Amir
पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने कहा, विराट कोहली की बल्लेबाजी देखकर सीख रहा हूं
Shikhar Dhawan motivated, want to keep him back: Virat Kohli
मैच रद्द होने के बाद कप्तान विराट कोहली ने शिखर धवन की चोट पर किया बड़ा खुलासा
Google CEO Pichai backs Kohli & boys to win World Cup
Weather Gods conspire as Kohli & boys prepare for Kiwi test
Kohli lone cricketer in Forbes list of highest-paid athletes
India in Dhawan quandary as Kohli & Co await specialist's report
युवराज सिंह के द्वारा संन्यास का ऐलान करने पर विराट कोहली ने दिल खोलकर लिखी ऐसी बात
Cannot take Bhuvi's ODI performances for granted,says Virat Kohli
Virat Kohli stops Indian fans from booing Smith, shows class
Dhawan, Kohli propel India to massive 352/5 against Australia
विराट कोहली को आर्शीवाद देने के लिए उनके पूर्व स्कूल ने इस एक नायाब तरीके से दी शुभकामनाएं
Kohli's school sending soil to London as blessing
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54