Vvs laxman: Cricket News & Match Updates
नंबर 4 पर असफल हो रहे ऋषभ पंत को लेकर वीवीएस लक्ष्मण ने दिया बयान, अब इस क्रम पर करें बल्लेबाजी
23 सितंबर भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस. लक्ष्मण का मानना है कि युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत नंबर-4 पर सफल नहीं हो पा रहे हैं तो उन्हें और नीचे बल्लेबाजी करनी चाहिए ताकि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खुल कर खेल सकें। हाल के कुछ मैचों में नंबर-4 पर खेलते हुए पंत सफल नहीं हो पाए और जिस तरह से वह अपना विकेट फेंक कर गए उस पर कई तरह से सवाल उठने लगे हैं।
पंत ने रविवार रात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे मैच में अपनी ख्याति से इतर प्रदर्शन कर 19 गेंदों पर 20 रन बनाए।
लक्ष्मण ने कहा, "पंत का स्वाभाव है कि वह आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। आईपीएल में जब वह दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे थे तब नंबर-4 पर खेलते हुए उनका औसत स्ट्राइक रेट 45 का था, लेकिन दुर्भाग्यवश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वह सफल नहीं हो पा रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "हर खिलाड़ी इस तरह के पड़ाव से गुजरता है। उनका स्वाभाविक खेल है कि वह खुलकर खेलते हैं, लेकिन अचानक से उनको परिणाम नहीं मिल रहे हैं।"
लक्ष्मण ने कहा, "वह अपने खेल को बेहतर करने और स्ट्राइक रोटेट कर अपने खेल में कुछ और नया जोड़ने की कोशिश कर रहे, लेकिन पारी की शुरुआत में ही उनका शॉट चयन ठीक नहीं हो रहा है।"
दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि टीम प्रबंधन को पंत को पांच या छह नंबर पर भेजना चाहिए।
दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "पंत को नंबर पांच या छह पर बल्लेबाजी करनी चाहिए जहां आपके पास छूट होती है कि आप आकर खुलकर खेल सके। इस समय उनको नहीं पता है कि नंबर-4 पर कैसे रन बनाए जाते हैं।"
लक्ष्मण ने नंबर-4 के लिए अय्यर और हार्दिक पांड्या के नाम सुझाए हैं। उन्होंने कहा, "अय्यर और पांड्या जैसे खिलाड़ी हैं जो नंबर-4 पर खेल सकते हैं।"
Related Cricket News for Vvs laxman - Tesst
Rishabh Pant not succeeding at No.4, must bat down the order: VVS Laxman
संन्यास वापस लेने के बाद पहली बार अंबाती रायुडू ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
वीवीएस लक्ष्मण ने की इस खिलाड़ी को भारत की वनडे टीम में लाने की वकालत
Jain's take on players' role as WC experts too restrictive: BCCI CoA
Sourav, Laxman conflict verdicts likely on Sachin's line: BCCI
सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण पर आरोप लगाने वाला 'गंदी बात' में फंसा
'CoA calling Sachin Tendulkar,VVS Laxman conflicts tractable means they knew of mess'
VVS' letter reveals shoddy treatment of legends by Committee of Administrators: BCCI
VVS' letter reveals shoddy treatment of legends by CoA: BCCI
लक्ष्मण का पत्र सीओए का दिग्गज खिलाड़ियों के प्रति खराब रवैये को दर्शाता है, बीसीसीआई का बयान
वीवीएस लक्ष्मण ने लोकपाल से कहा, भारतीय क्रिकेट की सेवा करने के लिए सीएसी में शामिल हुआ था
Sachin Tendulkar,VVS Laxman served notice for conflict of interest
WC 19: वीवीएस लक्ष्मण बोले,टीम इंडिया 2019 वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार
India strong contender for World Cup, says VVS Laxman
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago